फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकिशोर हत्याकांड में तीन  आरोपियों पर मुकदमा दर्ज 

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम।
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शव घर पहुंचा तो बिलख पड़े परिवार के लोग
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार 
 कस्बे में सोमवार की रात हुए राजकिशोर हत्याकांड मामले में नीमगांव पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो परिवार मेें कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  
मृतक के बड़े भाई रामकुमार शुक्ला ने तीन आरोपियों कमल नयन शुक्ला, धर्मेन्द्र दीक्षित और धीरू मिश्रा निवासी बेहजम के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घरों में दबिश दी। मृतक के भाई के अनुसार कुछ माह पूर्व कमल नयन शुक्ला और उसके भाई राजकिशोर से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन राजकिशोर ने पैसे देने से मना कर दिया था। इसको लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। उसी रंजिश के चलते सोमवार की शाम को राजकिशोर उर्फ राजू बेहजम में बस से उतरा ही था, कि पहले से घात लगाए कमल नयन शुक्ला और उसके साथियों ने पीछा कर पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर भाग निकले थे। मृतक राजकिशोर की गाड़ी पर बैठे पूर्व प्रधान के छोटे भाई कमल गुप्ता ने शोर मचाया और घर वालों को सूचना दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस वषीय बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि 
घर की माली हालात ठीक न होने से मृतक राजकिशोर ही ठेकेदारी करके घर का पूरा खर्च उठाता था। घर में वह अकेला ही कमाऊ व्यक्ति था। अंतिम संस्कार में मृतक के 10 वर्षीय एकलौैते बेटे ने मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा नेता महेंद्र भार्गव, मंगूलाल मौर्य आदि शामिल हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें