पंजाब पुलिस ने यहां पहुंचकर दिल्ली से पलिया आ रही रोडवेज की कई बसों को रोककर मंगलवार की सुबह चेक किया। इस दौरान एक बस में सवार दो नेपाली व्यक्तियों से पूछताछ की और उन्हें संदिग्ध बताते हुए अपने साथ पंजाब ले गई। हालांकि पलिया पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। चेकिंग के दौरान पंजाब से आया पुलिस दल नेपाली व्यक्तियों के पकड़े जाने के बाद लगातार अपने किसी उच्चाधिकारी से बात कर रहा था और मोबाइल पर आई तस्वीरों से उनका हुलिया मिलान कर रहा था। उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी के निकट बस से उतरने से पूर्व कुछ अन्य नेपालियों से भी पूछताछ की और फिर पंजाब रवाना हो गए।