फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में फायरिंग तीन बाराती जख्मी

Fri, 01 May 2015 08:03 PM IST
मोहम्मदी/अमीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में हुई फायरिंग से तीन बाराती जख्मी हो गए, जिन्हें में रात इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के खेतहरा गांव से बृहस्पतिवार को शिव शर्मा पुत्र राजू शर्मा की बारात अमीनगर के राजेश शर्मा के यहां आई थी। रात करीब 11:30 बजे द्वाराचार के समय एक बाराती की बंदूक से हुई फायरिंग में बारात में शामिल खेतहरा के आशाराम (36), मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला सरैयां के रामू राठौर (35) और जाहिद अली (40) तीनों जख्मी हो गए जिन्हें मोहम्मदी सीएचसी लाया गया। वहां उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए उनका इलाज करने से मना कर दिया। सूचना पर एसएसआई रामसिंह पवार मौके पर पहुंचे। यहां दूल्हे के चाचा कमलेश ने बताया कि एक निजी बैंक के गार्ड रमेश मिश्रा की बंदूक से फायरिंग की गई है जिससे ये लोग जख्मी हो गए। रमेश मिश्रा भी बारात में शामिल था। जो मौके से फरार हो गया। एसओ आनंद कुमारशाही ने बताया कि शस्त्र जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें