फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज और सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप

Mon, 08 Jun 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर ग्रंट डाटपुर के लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर संसारपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज और कई सिपाहियों पर विपक्षियों से साठगांठ कर कब्जा कराने के दौरान महिलाओं से अश्लील हरकत करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सभी पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और पूजास्थल कुआं, उसके पास स्थित रास्ते पर कब्जा कराने के लिए नींव भराने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर परिवार वालों को मारापीटा और छप्पर उजाड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस रास्ते का विवाद है, उस पर मुकदमा भी दायर किया गया था। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया और एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें