पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने के बाद तीन बाइक बरामद की हैं और आरोपियों का चालान भेज दिया है।
कोतवाली एसआई वीके द्विवेदी, दिनेश यादव और हमराही कौशल सिंह, संतलाल चौधरी के साथ सुबह वारंटी तलाश और गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने भूतनाथ मंदिर के पास एक बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को जाते देखकर रोकने का प्रयास किया। जिस पर वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना हाल पता शिवम सक्सेना निवासी राजीव कालोनी थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत और दूसरे ने दिनेश कश्यप निवासी लाल्हापुर कोतवाली गोला बताया। दोनों के पास से प्लेटिना बाइक यूपी 31 वाई 2398 और दोनों की निशानदेही पर टीवीएस स्पोर्ट्स और हीरो स्पलेंडर प्रो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।