थाना क्षेत्र की औरंगाबाद पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप को बरामद किया है। पिकअप में बरामद नौ गोवंशीय पशुओं में तीन की मौत हो चुकी थी। एसओ जावेद अख्तर को ग्रामीणों से पिकअप की जानकारी मिली। जिसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग कर पकरिया मार्ग पर पिकअप रोकने का प्रयास किया। इससे पहले ही वाहन चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए पशुओं को उतरवाया इनमें तीन पशुओं की मौत हो चुकी थी। जिन्हें दफनाने के बाद पुलिस ने पकरिया निवासी रामनरेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।