फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sat, 04 Jul 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाने गए मरीजों की जेब पर हाथ साफ करते समय मरीजों ने एक जेबकतरे को पकड़ लिया है। मरीजों ने जेबकतरे को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला काशीनगर में शनिवार को लगभग 11.40 बजे त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र पालीवाल को दिखाने के लिए उनके क्लीनिक के बाहर खड़े थे इसी दौरान एक जेबकतरे ने वहां खड़े एक व्यक्ति की जेब में रखे रुपये निकालने का प्रयास किया। तभी वहां खड़े अन्य लोगों ने उसे देख लिया। लोगों नें उसे पकड़ कर पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम सुबोध निवासी मोहल्ला हाथीपुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें