हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जड़ौरा में घर के बाहर आम की बाग में खेलने गया बालक लापता हो गया है।
गांव निवासी रोहनलाल के पुत्र विद्यांश (9) घर के पश्चिम सुभाष वर्मा की आम की बाग में खेल रहा था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने गांव में और खेतों में खोजबीन की पर बालक का कोई सुराग नहीं लगा। विद्यांश चाचा नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है जो दोपहर विद्यालय से वापस आकर खेलने निकला था। विद्यांश पांच बहनों मे सबसे छोटा अकेला भाई है। इस घटना से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। हैदराबाद एसओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।