पुलिस के मुताबिक लालापुरवा निवासी रमेश के 24 वर्षीय पुत्र रमाकांत का पत्नी से विवाद हो गया था। परिवार वाले बताते हैं कि आपसी झगड़े के कारण ही पत्नी ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया था। उसके बाद वह मायके चली गई तो रमाकान्त काफी क्षुब्ध था। वह घर से निकला और शायद इसी वजह से बाग में एक पेड़ से फांसी लगा ली। घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो शनिवार की सुबह बाग मे उसका शव लटकता मिला। मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।