रविवार की सुबह एक गांव निवासी एक किशोरी अपनी भतीजी के साथ शौच को गई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार चार आरोपियों ने उसे उठा लिया। विरोध करने पर उसकी भतीजी को डरा धमका कर तमंचे के बल पर भगा दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुन्नू, साजिद और मासूक के खिलाफ 363, 366 के अलावा एससी एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है हालांकि आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। एसओ ने बताया कि मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। कक्षा आठ की टीसी के अनुसार वह करीब साढे 18 साल की है। मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।