फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई फायरिंग में बालिका समेत तीन जख्मी

Thu, 08 Jan 2015 05:25 PM IST
मितौली/मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मैगलगंज के क्षेत्र खानपुर ग्रंट के मजरा ककरहिया में बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ने के बाद शुरू हुए विवाद में एक पक्ष ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी, जिसमें एक बालिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ितों ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह ककरहिया निवासी मथुरा बाइक से ककरहिया तिराहे पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले धर्मेंद्र का ट्रैक्टर मथुरा की बाइक पर चढ़ गया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर घर भेज दिया। बताते हैं दोपहर करीब एक बजे मथुरा अपने पिता दयाराम और चाचा स्वामी दयाल के साथ धर्मेंद्र के घर के सामने से मितौली में अपने रिश्तेदार के यहां गमी में जाने के लिए गुजर रहा था। जैसे ही तीनों घर के सामने पहुंचे, वहीं खड़ा धर्मेंद्र उनसे दोबारा उलझ गया। इस दौरान धर्मेंद्र के पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें मथुरा के पिता दयाराम, चाचा स्वामी दयाल तथा पड़ोस में रिश्तेदारी में आई 12 वर्षीय संगीता गोली लगने से घायल हो गए। घायल स्वामी दयाल का आरोप है कि गोली चलाने वालों में प्रधान समेत तीन लोग शामिल थे। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग असलहे लेकर घर घेरने आए थे। बाद में गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। वहीं एसओ आनंद शाही का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें