फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलियाकलां चीनी मिल बंद खंभारखेड़ा की नोटिस जारी

Fri, 10 Apr 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र 2014-15 की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस कड़ी में बजाज ग्रुप की पलियाकलां चीनी मिल ने विधिवत बंदी का एलान कर बृहस्पतिवार को गन्ना खरीद केंद्र पर तौल बंद कर दी है। वहीं इसी ग्रुप की खंभारखेड़ा मिल ने भी बंदी की नोटिस जारी कर किसानों को जल्द से जल्द गन्ना सप्लाई करने को कहा हैै। उधर चीनी मिलों पर बकाएदारी बढ़ती जा रही हैै। जिले की आठ चीनी मिलों पर अब तक सात अरब 95 करोड़  54 लाख 54 हजार रुपये किसानों बकाया हो चुका है।
विज्ञापन

पलिया चीनी मिल ने किसानों को पेर्राई सत्र में 63.31 करोड़ का भुगतान किया जबकि 14 दिन पूर्व तक किसानों का एक अरब 98 करोड़ 29 लाख 38 हजार बकाया हैै। पलिया मिल ने 18 दिसंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। खंभारखेड़ा मिल ने भी बंदी की नोटिस जारी कर दी है, इस पर एक अरब 77 करोड़ 41 लाख 52 हजार रुपये बकाया हैै। इसी ग्रुप की गोला मिल पर भी एक अरब 86 करोड़ 34 लाख 52 हजार रुपये बकाया है। यह तीनों मिल सबसे बड़े बकाएदारों की फेहरिस्त में शामिल हैं। इसी तरह ऐरा पर 83.20 करोड़, कुंभी पर 31.49 करोड़, गुलरिया पर 31.43 करोड़, बेलरायां पर 40.07 करोड़ और संपूर्णानगर पर 47.28 करोड़ रुपये बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पलिया मिल क्षेत्र में सर्वे कराया गया, जिसमें गन्ना अवशेष नहीं मिला है तभी उसे बंदी की अनुमति दी गई है। खंभारखेड़ा क्षेत्र में संपूर्ण गन्ना समाप्ति के बाद ही मिल बंद होगी। उन्होंने बताया कि अन्य मिलों ने अभी बंदी की नोटिस नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें