हैदराबाद थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव से संदिग्ध हालात में 17 सितंबर से लापता दो लड़कों उमेश (17) अनुज कुमार (15) का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ को दी गई तहरीर में खेतौसा के सोमवारीलाल का कहना है कि उसके परिवार के जीवनलाल का बेटा उमेश और हरिराम का बेटा अनुज कुमार 17 सितंबर से लापता हैं, जिनकी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा है।