फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति को दस साल की कैद, जुर्माना भी

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्यारोपी पति को दस साल की कैद, जुर्माना भी
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित कर मौत के घाट उतारने के मामले में एडीजे हाजी अशरफ अंसारी ने हत्यारोपी पति को दोषी पाया है। अदालत ने दोषसिद्ध पति को दस साल के कठोर कारावास और दस हजार रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी कौशल किशोर ने बताया भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढखिया कलां निवासी बाबूराम ने अपनी लड़की प्रेमलता की शादी अप्रैल 2012 में गोला थाना क्षेत्र के गांव खलीलपुरवा मजरा चौरठिया निवासी रामप्रमोद के साथ की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते नवविवाहिता को परेशान किया जाने लगा। इसी बीच आठ महीने बाद ही पांच दिसंबर 2012 को प्रेमलता की लाश संदिग्ध हालात में ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई। मृतका के पिता बाबूराम ने इस मामले में पति रामप्रमोद, सास रामपति, ससुर संतराम, देवर ओमकार और अनिल के खिलाफ दहेज मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालती सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता कौशल किशोर ने बाबूराम, गोकरन, डा.राजेंद्र प्रसाद, अशोक यादव, राजमणि पांडेेय तथा सीओ गोला टीपी सिंह की गवाही दर्ज कराई तथा बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। इस पर अदालत ने रामप्रमोद को दहेज मृत्यु के लिए दोषी पाते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें