फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप समेत दो दुकानों से हजारों की चोरी

Fri, 25 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- शहर में बढ़ रहीं वारदातें, पुलिस सुस्त
विज्ञापन

- नकब लगाकर दोनों दुकानों में घुसे थे चोर
सदर कोतवाली में बेहजम रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप समेत दो दुकानों में चोरों ने नकब लगा दी और अंदर घुस गए। दोनों दुकानों से चोर 35 हजार की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की तहरीर दुकानदारों ने पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही और सुस्त गश्त व्यवस्था से शहर में आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ने लगा है। बेहजम रोड पर स्थित गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी रामजी गुप्ता की मोबाइल शॉप और आवास विकास कॉलोनी निवासी नवल वर्मा की मोटर साइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बेखौफ चोरों ने गुरुवार की रात दोनों दुकानों की पीछे की दीवार में नकब लगा दी और अंदर घुस गए। दुकान मालिक रामजी गुप्ता ने बताया कि चोर दुकान में रखे 18 हजार रुपये नगद, 60 पीस नए और 25 पीस पुराने मोबाइल चोरी कर ले गए, जबकि नवल वर्मा की दुकान से 17 हजार रुपये, मोबिल, सेट चेन और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दोनों दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर उठाते ही नकब लगी देख उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के तमाम व्यापारियों की मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें