थाना खीरी क्षेत्र के गांव महम्मदाबाद निवासी जलालुद्दीन ने एसओ महेंद्र सचान को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री जुलेखा मानसिक रूप से बीमार है। शुक्रवार को परिवार के लोग बाहर गए थे। जुलेखा घर में अकेली थी। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे से वह घर से लापता हो गई। परिवारीजनों ने संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। जलालुद्दीन ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।