मंगलवार सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था रमाकांत
घर से मंगलवार से लापता राजमिस्त्री का शव मैलानी सेंक्चुरी के जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्रामसभा सलावतनगर के गांव नारंग निवासी दलित 40 वर्षीय रमाकांत मंगलवार को सुुुबह घर से खेेत जानेे की बात कहकर निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं चला था। रमाकांत की पत्नी की तहरीर पर बुुधवार शाम को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने शारदा सहायक नहर के पास एक पेड़ से उसी लाश लटकी देखी, जिसमें कीड़े पड़ गए थे तथा चेहरा सूजा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो रमाकांत के पुत्रों और गांववालों ने उसकी शिनाख्त रमाकांत के रूप में की। एसओ ऋषि देेव सिंह तथा रमाकांत के घरवालों ने बताया कि रमाकांत ने सितंबर में एक भैंस 43 हजार में खरीदी थी, लेकिन वह बीमार हो गई, जिसे रमाकांत ने मात्र 17 हजार रुपये में बेंचा था। इसी से वह डिप्रेशन मेें चल रहा था और पैसों से परेशान रहता था। संभावना जताई जा रही है कि शायद इसी से उसने आत्महत्या कर ली।