कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर बैनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के ससुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
मृतका के ससुर बाबूराम तिवारी ने पुलिस को दी गई सूचना में कहा है कि सोमवार सुबह पांच बजे के करीब वह शौच के लिए गया था। घर पर उसकी बहू मेनका और मेनका की मां नीलू मौजूद थी। मेनका की सास भी किसी काम से बाहर गई थी तभी उसने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का मायका कस्ता के पास दानपुर में ह़ै। पांच साल पहले उसकी शादी गांव के बाबूराम तिवारी के पुत्र शिवमंगल के साथ हुई थी। मृतका की मां रक्षाबंधन पर उससे मिलने आई थी। मृतका के पिता की मौत हो चुकी है। बहरहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।