फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 20 Dec 2014 07:54 PM IST
ख्ाीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मायका पक्ष ने इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी पंकज पत्नी सरिता (23) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई कुलदीप कुमार अग्निहोत्री निवासी गांव कोरैया थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर ने खीरी थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुराली दहेज के लिए सरिता को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया। कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज, उसके तीन भाईयों और मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें