नगर के समीपवर्ती गांव लाल्हापुर निवासी जसकरन (33) का शव उसके पुराने मकान के एक कमरे में लटकता मिला। मृतक के भाई रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके भाई जसकरन की पत्नी डेढ़ माह पूर्व आग से गंभीर झुलस गई थी, जिसका उपचार के दौरान पांच दिन पूर्व निधन हो गया। पत्नी के निधन के बाद जसकरन उदास रहने लगा। शुक्रवार को उसने मां रामकटोरी को पीटा, फिर गांव के ही पुराने मकान में जाकर फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।