फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

Sat, 29 Aug 2015 07:48 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से मजदूरी कर रक्षाबंधन पर घर लौट रहा पीलीभीत का युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया।
विज्ञापन

बरेली-गोंडा पैसेंजर ट्रेन के यहां पहुंचने पर एक युवक अचेतावस्था में देखकर जीआरपी ने उसे यहां उतारा। होश में आने पर युवक ने अपना नाम जयंत्री प्रसाद निवासी सिसैया थाना बरखेड़ा पीलीभीत बताया तथा उसने बताया कि बरेली से मैलानी के बीच किसी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बैग से दो हजार रुपये, कपड़े आदि गायब मिले। उसके पास मिले मोबाइल से फोन कर पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाया। जीआरपी चौकी प्रभारी गौरी शंकर पाल ने बताया कि उपचार के बाद युवक को उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें