फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमती लकड़ी से बने पुराने बर्तन बरामद

Fri, 12 Jun 2015 07:58 PM IST
संपूर्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग, पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल में सॉल की कीमती लकड़ी से बने पुराने बर्तन बरामद कर चार लोगों को पकड़कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

एसडीओ फारेस्ट अशोक कुमार ने बताया कि मझरा पश्चिम के मजरा छोआ गांव में सीमा पिलर नं 204 से डी थापा चौराहा जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक में कीमती लकड़ी के बने पुराने सात सौ बर्तन बरामद किए गए। मौके पर चार लोग भी पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में उन्नाव जनपद के ग्राम कुयथर पाठेबिछिया थाना अजगैन का लतीफ, कमालखान निवासी बड़ा मझरा थाना संपूर्णानगर, ट्रक ड्राइवर बूटन प्रसाद ग्राम भैराघाटा थाना भटनी जिला देवरिया तथा ट्रक क्लीनर नजीर निवासी भरतपुर हजारा, पीलीभीत का चालान भेजा गया है। एसडीओ ने बताया कि लकड़ी दवाइयां बनाने के काम आती है तथा ये नेपाल के पहाड़ों पर होती है, यह कीमती लकड़ी है। दल में रेंजर राकेश चतुर्वेेदी, डिप्टी रेंजर केके पाडेंय, फारेस्ट गार्ड रामपाल यादव, खजुरिया पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति भी शामिल रहे। रेंजर ने  बताया कि पकड़ी गई लकड़ी को जांच के लिए भारतीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र देहरादून भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें