फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूकेपारा गांव में दर्जन भर बदमाशों ने डाला डाका

Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ बेहजम।
विज्ञापन
बंधक बनाकर लाखों का माल लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों का माल लूटा
विज्ञापन

 नीमगांव थाना क्षेत्र के लूकेपारा गांव में मंगलवार आधी रात के बाद एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को मारने पीटने के बाद उन्हें बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद ये लोग लाखों का माल लेकर चंपत हो गए।   
बेहजम चौकी क्षेत्र के लूकेपारा गांव  में मंगलवार को आधी रात के बाद करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर खेत की रखवाली कर रहे बंदे रैदास को पहले मारा पीटा फिर बांध कर डाल दिया। इसके बाद वीरेंद्र राज के घर के पीछे की दीवार के सहारे घर के अंदर घुस गए। गृह स्वामी वीरेंद्र अपनी रिश्तेदारी में गया था। घर में घुसते ही महिलाओं और बच्चों से मारपीट करने के बाद असलहों के बल पर परिवारीजनों को एक कमरे मे बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक लूटपाट की, जिसमें महिलाओं और बच्चों को चोटें आयी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारी जनों के अनुसार बदमाश असलहों से लैस थे। बदमाश बक्से में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर, 10 हजार रुपये की नकदी के अलावा कपड़े, बर्तन आदि लूट ले गए। भुक्तभोगी ने बेहजम पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डकैती की इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें