भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान
- फोटो : AmarUjala
व्यापारी ने लगाया, गलत तरीके से माल पकड़ने का आरोप
थाना प्रभारी बोले, पूरी जांच के बाद ही होगी कार्रवाई
इंडो नेपाल सीमा पर एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही लाही व सीमेंट सहित तीन लोगों को पकड़कर संपूर्णानगर पुलिस के हवाले किया है। एसएसबी 39 वीं वाहिनी की चौकी मिर्चिया के कंपनी इंचार्ज नितीश कुमार ने बताया कि नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 198 के समीप जवानों ने गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन को नेपाल की ओर जाते देखा तो उसे रोक कर पूछताछ की। वाहन में चालक व उसमें अन्य दो लोग सवार थे। तीनों से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर जवानों ने पिकअप की तलाशी ली। जिसमें 40 बोरी सीमेंट व 20 बोरी लाही बरामद हुई। एसएसबी ने बरामद माल व तीनो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सीजर बनाकर संपूर्णानगर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसएसबी ने पकड़े गए माल व वाहन सहित कुल चार लाख कीमत का सीजर बनाया है। उधर, पकड़े गए माल के संबंध में सम्पूर्णानगर के एक व्यापारी ओमप्रकाश मदेशिया ने पुलिस से मिलकर बताया की यह माल उसका है जो रानीनगर स्थित दुकान पर जा रहा था। उन्होंने एसएसबी पर गलत तरीके से माल को पकड़ने का आरोप लगाया है। एसओ संपूर्णानगर तपेश्वर सागर ने बताया है की पूरे मामले की जांच की जा रही है उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।