फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को चाकू और तमंचे की  बट मारकर किया घायल

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक पर चेटिंग के दौरान हुआ था विवाद 
विज्ञापन

दो नामजद कई के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज 
अपने दो साथियों के साथ दोस्त के घर जा रहे मोहल्ला आवास विकास निवासी अनिल कुमार शुक्ला के पुत्र अर्पण शुक्ला को कई युवकों ने बहादुरनगर में रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हाथ में चाकू और सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने घायल छात्र की तहरीर पर दो लोगों को नामजद कर कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छात्र अर्पण शुक्ल ने बताया कि नौरंगाबाद निवासी साउद अंसारी उसका फेसबुक फ्रेंड है। कुछ दिनों पहले फेसबुक पर हुई चेटिंग में उसका साउद से विवाद हो गया था। इसी विवाद से साउद अंसारी नाराज था। सोमवार की शाम वह अपने साथी उत्कर्ष त्रिवेदी और लवकुश मिश्रा के साथ अपने दोस्त अंकुर शुक्ला से मिलना जा रहा था। बहादुरनगर में शाम सात बजे के करीब साउद अली ने अपने साथी अली किदवई और कई अन्य अज्ञात लोगों के साथ रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके दाहिने हाथ में कई चाकू मारे। अली किदवई ने सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा होने पर कई लोग मौके पर आ गए और उसे बमुश्किल बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र अर्पण की तहरीर पर साउथ अंसारी और अली किदवई को नामजद कर कई अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें