फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में विस्फोट, युवक की मौत, छह घायल

Mon, 29 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन/तिकुनियां (खीरी)।
विज्ञापन
bomb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर खीरी के गांव वनबीरपुर में हुई घटना
विज्ञापन

किसी चीज को पीटते समय हुआ जोरदार धमाका
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के गांव वनबीरपुर मेंरविवार सुबह साढ़े आठ बजे एक घर के बाहर कबाड़ में विस्फोटहो गया। इससे 30 वर्षीय उत्तम की मौत हो गई और एक महिला व पांच बच्चे घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि घरों की दीवारें हिल गईं। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस और एसएसबी के अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक धमाका किसी विस्फोटक सामग्री से नहीं, बल्कि कबाड़ में लाई गई किसी चीज को ठोकते समय हुआ।
वनबीरपुर का रहने वाला उत्तम साइकिल से आलू-प्याज बेचने नेपाल जाता था और बदले में कबाड़ की चीजें लेता था। वह शनिवार को मोहाना नदी पार कर नेपाल के टीकापुर, भजनी आदि गांवों में आलू बेचने गया था, बदले में कबाड़ लिया था। रविवार की सुबह उत्तम ने बेचने के लिए घर के बाहर कबाड़ इकट्ठा किया और उसमें किसी चीज को हथौड़े से पीटने लगा। इसी बीच अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि उत्तम के चीथड़े उड़ गए। उसका एक हाथ कटकर दूर जा गिरा तो कुछ हिस्से पास के पेड़ से चिपक गए। कुछ दूर बैठी उसकी 16 वर्षीय पुत्री कोमल, डेढ़ वर्षीय दिव्या, उसके छोटे भाई प्रमोद का दो वर्षीय पुत्र शिवा, साढे़ चार वर्षीय बेटा सतेंद्र, करन का पुत्र 10 वर्षीय निरंकार और मृतक की 30 वर्षीय बहन सुदामा घायल हो गईं। धमाके से आसपास के मकान हिल गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर  सीओ निघासन आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी कोतवाल सतेंद्र सिंह और एसएसबी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को तिकुनियां पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जिस गांव में हुई वह खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी का पैतृक गांव है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस का यह है कहना
सीओ आदेश कुमार त्यागी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ में मिली किसी वस्तु को गर्म करके उसमें से एल्युमीनियम, तांबे और पीतल को अलग करने के लिए उस पर हथौड़े से प्रहार किया गया। हथौड़े की चोट पड़ते ही एक जोरदार धमाका हुआ। फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट ने फटने वाली वस्तु के कुछ टुकड़े कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा और भी कई वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। साक्ष्यों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जिस तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ है, उससे शक्तिशाली विस्फोटक होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद इस दिशा में अपनी कार्रवाई तेज करेगी।
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें