फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के विरोध में थमे टैक्सियों के पहिए

Sat, 01 Aug 2015 07:03 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर टैक्सी स्टैंड पर मैनेजर ने गोला के टैक्सी चालक की पिटाई कर दी जिसके विरोध में दोपहर तक यहां टैक्सियों का चक्का जाम रहा।
विज्ञापन

गोला टैक्सी स्टैंड के मैनेजर उमाचरन कटियार ने बताया कि लखीमपुर टैक्सी स्टैंड के मैनेजर ने गोला की एक मैजिक के ड्राइवर के साथ डग्गेमारी को लेकर गाली गलौज किया। ड्राइवर के विरोध करने पर लखीमपुर टैक्सी स्टैंड पर मैनेजर ने गोला के टैक्सी ड्राइवरों के साथ मारपीट की और गाड़ियों समेत भगा दिया। जिससे नाराज होकर चालकों ने हड़ताल कर दी। मैजिक की हड़ताल से गोला लखीमपुर के मध्य आने जाने वाले यात्री परेशान हुए। लखीमपुर टैक्सी स्टैंड के मैनेजर से चालकों की वार्ता कर मामला शांत कराया गया। मैनेजर ने अपनी गलती का अहसास करते हुए कहा कि टैक्सी चालकों के हितों का अब ध्यान रखा जाएगा। इसपर दोपहर बाद जाम खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें