ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही लोगों में बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। पड़रिया तुला निवासी तौले चौकीदार की पुत्री 25 वर्षीय सुषमा पत्नी तेजराम की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि ठंड लगने से वह बीमार हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने निमोनिया होना बताते हुए इलाज शुरू किया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसी गांव के सेवाराम की पत्नी 50 वर्षीय सधुवाइन की ठंड में हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उनका इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका और मौत हो गई।