पुलिस ने नशीली गालियों समेत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजने का दावा किया है। प्रभारी एसओ वीर सिंह ने बताया कि दरोगा अजब सिंह और खादिम सज्जाद ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बौधिया क्रेशर के पास एक संदिग्ध युवक को जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली अल्प्रास दवाओं के आधा दर्जन से अधिक पत्ते बरामद किए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम माखन यादव निवासी बौधिया कलां बताया है। इसके खिलाफ थाने में बाइक चोरी के अलावा असलाह बनाने की फैक्ट्री आदि के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोप है कि यह लोगों को नशीली दवाओं की सप्लाई करने के अलावा चरस आदि भी बेचता है और कई दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।