फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्ती जलाने के चक्कर में लगी आग से 12 एकड़ गन्ना जला

Thu, 04 Feb 2016 07:13 PM IST
गुलरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहा सिकटिहा में खाली खेत में गन्ने की पत्ती जलाने से पड़ोसी खेतों का करीब 12 एकड़ गन्ना जल गया। ग्रामीणों के अनुसार रढा निवासी मिसाइल का बेलहा सिकटिहा में खेत है, जिसमें गन्ने की फसल कट चुकी है। मिसाइल ने अपने खेत में गन्ने की पत्ती जलाने के लिए बुधवार को आग लगाकर घर चला गया। तेज हवाएं चलने से आग भड़क गई और पड़ोस के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई किसानों का करीब 12 एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। आग से किसान ओमप्रकाश, अशर्फी, सकटू, रमेश, राजेश, तुलसीराम, रामकुमार, दयाराम, जयपाल, सोमबारी, रामकुमार आदि का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। पत्ती जलाने वाले मिसाइल की लापरवाही के चलते कई किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें