फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक को  पीटा, साथी किशोर लापता

Tue, 07 Mar 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां/बेलरायां।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजााला
विज्ञापन
गन्ने के खेत में पेशाब करने पर प्रधानपति ने की थी पिटाई 
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधानपति समेत तीन के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा गांव टांडा में गन्ने के खेत में पेशाब करने से नाराज खेत मालिक/प्रधानपति ने एक युवक की पिटाई कर दी। जबकि उसका साथी छात्र कहीं गायब हो गया है। परिवार वालों ने प्रधानपति पर किशोर को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्रधानपति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव है।  गांव टांडा निवासी शंकरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र 14 वर्षीय रमाकांत मां भगवती विद्या मंदिर तिकुनियां में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह गांव निवासी बेचेलाल के पुत्र तौले के साथ गांव के उत्तर चकरोड पर टहल रहा था। चकरोड के किनारे ग्राम पंचायत बरसोला कलां के प्रधानपति मोहम्मद मियां का भाई अच्छे मियां अपने खेत में था। इस बीच तौले और रमाकांत ने गन्ने के खेत के पास लघुशंका करने लगे। इससे अच्छे मियां ने नाराजगी जताते हुए गालीगलौच शुरू कर दी। आरोप है कि अच्छे मियां ने अपने भाई मोहम्मद मियां को फोन करके खेत पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे प्रधानपति ने तौले की खेत में पिटाई कर दी। इससे घबराकर उसका बेटा रमाकांत खेत से भाग गया। प्रधानपति इसके बाद तौले को बाइक से अपने घर ले गया, जहां उसकी फिर से पिटाई की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 नंबर पर दी। पुलिस तौले को प्रधानपति के घर से लेकर गांव आई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गायब रमांकात की गन्ने में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इससे दोनों समुदाय में तनाव व्याप्त हो गया है। धौरहरा सीओ हरीराम वर्मा, सिंगाही और तिकुनियां पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली। सीओ ने गायब रमाकांत की मां और तौले से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। 
 
घर में नहीं जला चूल्हा
ग्राम टंाडा निवासी छात्र रमाकांत के गायब होने से उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शंकरा देवी ने बताया कि मंगलवार को उसके  पुत्र का संस्कृत विषय का पेपर था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। सोमवार की शाम से उनके घर में चूल्हा नहीं जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लापता छात्र रमाकांत की मां शंकरा देवी की तहरीर पर प्रधानपति मोहम्मद मियां, उनके छोटे भाई अच्छे मियां और सरोज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया गया है। 
-हरीराम, सीओ निघासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें