फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने की होड़ में मारपीट

Tue, 07 Apr 2015 08:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुरुष अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते दवा काउंटर पर जल्दी दवाई लेने के लिए होड़ मच गई। इसी के चलते कुछ लोगों ने दवा लेने आए फरधान निवासी सुरेश कुमार की पिटाई कर दी, जिससे लाइन में खड़े मरीजों में अफरातफरी मच गई। सीएमएस ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौैका मुआयना किया। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

उधर, जिला महिला अस्पताल में भी मरीजाें की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे व्यवस्थाएं चरमरा गईं। कई बार महिला मरीजों के बीच नोकझोक की नौबत आ गई। लिहाजा सीएमएस ने महिला पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसओ कमर सुल्ताना ने फोर्स भेजी। इसके बाद महिला सिपाहियों ने अनियंत्रित भीड़ को लाइन में लगवाया, तब जाकर अस्पताल की व्यवस्था पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें