फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में धावा बोलकर 65 हजार रुपये लूटे

Sat, 09 Jan 2016 10:25 PM IST
निघासन-ढखेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रामबहादुर के घर में धावा बोलकर बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर 65 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी रामबहादुर अपना नया मकान गांव के बाहर बनवा रहे हैं। रामबहादुर ने बताया कि उसने कुछ जमीन भी बिक्री की थी। जमीन बिक्री के पैसे उसने अर्द्धनिर्मित मकान के जमीन में गाड़ दिया था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे करीब दस बदमाश घर के अंदर घुस आए और रामबहादुर की पिटाई करने के बाद जमीन बिक्री के रुपये देने को कहा। बदमाशों के डर से रामबहादुर ने कमरे की जमीन खोदकर 65 हजार रुपये दे दिया। पैसे लेने के बाद बदमाश फरार हो गए। पढुआ चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर रामबहादुर ने चौकी में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें