मैलानी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में भगवानदीन (45) की रात में मौत हो गई है। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और गांववालों का कहना है कि भगवानदीन कई दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हो गई है। होमगार्ड की मौत से उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र नीरज, पुत्री पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बताते हैं कि कई दिनों से भगवानदीन और उसके परिवार में कलह के कारण भगवानदीन पत्नी और बच्चों को मारता पीटता था। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव सील कर जिला मुख्यालय भेज दिया है। कुकरा चौकी इंचार्ज महेश गंगवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।