फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर के लिए घोषित हाई अलर्ट की हकीकत

Sat, 15 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर में दूर-दूराज से श्रद्धालु पहुंचते है जलाभिषेक को 
विज्ञापन


विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर के लिए हाई अलर्ट घोषित किया गया। जिसका असर भी नजर आया पर महज कुछ मिनटों के लिए। दोपहर में मीडिया के साथ पूरी टीम, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल दस्ते ने मंदिर परिसर, गोकर्ण तीर्थ और नीलकंठ मैदान सहित मंदिर को जाने वाले मार्गों, इर्द गिर्द सघन चेकिंग कर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए, वहीं शाम को मंदिर की सुरक्षा धरी नजर आई। शिव मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सिपाही शाम को एक स्थान पर झुंड लगाए नजर आए तो मंदिर के मुख्य रास्ते पर लगाई गई बैरिकेडिंग पर कोई सुरक्षा नहीं थी। आलम यह रहा कि चाहे कोई बम ले जाए या फिर तमंचा, उससे कोई पूछने वाला सक्रिय नजर नहीं आया। इससे हाई अलर्ट में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार दिखी। हालांकि इस बाबत कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि हाईअलर्ट के चलते मंदिर परिसर और नगर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा दस्ते, ड्रोन कैमरे, मंदिर परिसर की प्रत्येक गतिविधियों पर निगरानी करेंगे। इसमें यदि पुलिस कर्मी लापरवाही करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें