फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने चार बकरियों को मारा, युवती बेहोश

Sat, 19 Sep 2015 06:41 PM IST
संपूर्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे  के श्मशानघाट के पास  सुतिया निवासी मोहम्मद रशीद की बेटी तैमुन निशा शुक्रवार शाम बकरियां चरा रही थी कि इसी दौरान झाड़ियों से दो बच्चों के साथ एक गुलदार निकल आया और हमला बोल दिया। गुलदार को देख युवती बेहोश होकर गिर गई, इधर गुलदार ने चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया।  रेंजर संपूर्णानगर राकेश कुमार का कहना है कि गुलदार का हमला बताया जा रहा है, जबकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर जो पदचिह्न बताए गए, वह गुलदार के प्रतीत नहीं हो रहे हैं।  इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हैं। उनका मानना है कि गुलदार वहीं कहीं छिपा है। बीडीसी सदस्य कुतुबुद्दीन अंसारी ने प्रशासन से  लड़की का इलाज कराने एवं बकरियों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें