क्षेत्र के गांव बिहारीपुरवा में घाघी नाले में मवेशियों को नहलाने गया एक व्यक्ति पैर फिसलने से डूब गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे है।
लुधौरी के मजरा गांव बिहारी पुरवा निवासी भजन यादव (55) रोज की भांति शुक्रवार की दोपहर घाघी नाले में मवेशियों को नहलाने के लिए गया था। वह जगतार सिंह के झाले के पास नाले में घुसा। वहां पर वह मवेशियों को नहला रहा था। इसी बीच एक मवेशी गहने पानी में चला गया। भजन उस मवेशी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और डूब गया। जगतार सिंह ने घटना की सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिवार वाले और गोताखोर नाले में उसकी तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला है।