फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कछुए बरामद, आरोपी का चालान भेजा

Wed, 19 Aug 2015 06:19 PM IST
बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के वनकर्मियों ने जंगल के भैरमपुर रोड के मानवरहित रेलवे फाटक पर चार कछुए बरामद कर आरोपी युवक का चालान भेजा है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क रेंज बेलरायां के रेंजर एमके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे एक सूचना पर रेंजर एमके शुक्ला, वनदरोगा शशि भूषण श्रीवास्तव,  वनरक्षक विनोद कुमार त्रिवेदी ने मोहरनियां बीट में भैरमपुर रोड के मानवरहित रेलवे फाटक पर ग्राम मनमदपुर निवासी अनवर अली के थैले से चार कछुए बरामद किए। बाद में वनकर्मियों ने बरामद कछुओं को जंगल के भादी तालाब में छुड़वाकर आरोपी का चालान भेज दिया। इससे वन्यजीव जंतु तस्करों में अफरारतफरी मची है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें