विभागीय जांच को थाने पहुंचकर ली मामले की जानकारी
श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर एक छात्रा द्वारा लगाए गए बलात्कार करने के प्रयास के आरोप के बाद प्राचार्य को तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इधर शुक्रवार को महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य मामले की जांच के लिए इलाहाबाद से चार सदस्यीय टीम को कॉलेज पहुंची और छात्रों, स्टाफ व अभिभावकों के बयान लिए।
गुरुवार की देर शाम इलाहाबाद से चार सदस्यीय टीम श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पहुंची और प्रभारी प्राचार्य मामले की पूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान टीम ने थाने जाकर भी केस के बारे में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि यह टीम विभागीय जांच के लिए यहां आई थी तथा टीम द्वारा कई गणमान्य नागरिकों के साथ ही थाने जाकर पूछताछ की तथा इस मामले की गहनता से जांच की। फिलहाल टीम वापस रवाना हो गई है। गौरतलब है कि कालेज की एक छात्रा ने प्राचार्य विनय शर्मा पर अपने आवास पर बुलाकर कमरे में बंद कर बलात्कार करने के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसके बाद छात्रा की ही तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्राचार्य का चालान भेजा था। कोर्ट ने आरोपी प्रभारी प्राचार्य को जेल भेज दिया है।