फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान की मौत

Mon, 25 Jan 2016 04:57 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंजनपुर ग्राम पंचायत का पूर्व प्रधान महोलिया निवासी सुरेश कुमार कस्बे के निकटवर्ती गांव दुलारेपुर स्थित निर्माणाधीन बंधालाल मितानलाल महाविद्यालय में पिछले कई महीनों से चौकीदारी करता था। पूर्व प्रधान को शराब पीने की लत पड़ी हुई थी। सोमवार सवेरे लोगों को स्कूल प्रांगण में चारपाई पर पूर्व प्रधान का शव पड़ा दिखा। लोगों ने इसकी सूचना परिवारजनों सहित स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर इस संबध में थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले है। परिवारीजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें