फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में पूर्व महावत को  हथिनी ने पटका, गंभीर        

Sun, 21 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        पलियाकलां।
विज्ञापन
elephant - फोटो : google
विज्ञापन
हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

 दुधवा नेशनल पार्क में एक पूर्व महावत को पालतू हथिनी ने पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में साथी सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां बता दें कि करीब दो माह पहले पालतू हाथी के पटकने से एक चारा कटर की मौत हो चुकी है।             
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के पूर्व महावत 75 वर्षीय नासिर अपने महावत पुत्र की जगह हथिनी को चारा देने गए थे। इस दौरान किसी बात पर बिगड़ी हथिनी ने उसको पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग की चीख पुकार पर वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पलिया इलाज के लिए लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी पालतू हाथी मोहन ने एक चारा कटर को पटक दिया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें