फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से वाहन मालिक का पता नहीं

Thu, 31 Dec 2015 11:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संकटा देवी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के परिसर में आठ महीनों से लावारिस खड़ी कार के मालिक का पुलिस पता नहीं लगा सकी हैै। वहीं कॉलोनीवासियों के लिए कार परेशानी का सबब बन गई है, क्योंकि पुलिस ने कुछ लोगों को इसका ध्यान रखने के लिए ताकीद भी किया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने गाड़ी की बैटरी निकालकर एक दुकान पर रखवा दिया, लेकिन यह गाड़ी यहां कैसे और किसने पहुंचाई। इन सवालों के जवाब पुलिस अभी खंगाल रही है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उन्नाव जिले की गाड़ी है। अभी इसके मालिक का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकंद्राबाद के रायपुर गांव में घुंसी मार्ग पर एक खेत में लावारिस कार मिली है। सूचना पाकर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी से कागज या कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली है, जिससे गाड़ी मालिक की पहचान हो। ग्रामीणों के मुताबिक गाड़ी के चारों गेट खुले हुए थे। गाड़ी दो दिन से खेत में खड़ी थी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद रामविलास यादव मौके पर पहुंचे और गाड़ी को कब्जे में लेकर लावारिस में दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर अंकित नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें