गोविंद शुगर मिल में पहले गन्ना भरी ट्रॉली तुलवाने के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मिल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस नेे मारपीट करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सरसवा निवासी राम गोपाल वर्मा अपना गन्ना तुलवाने गोविंद शुगर मिल ऐरा गए थे, तभी गेट पर ओवरटेक कर परसिया निवासी हारुन व सुफियान ने ट्रॉली आगे लगा दी। जिस पर राम गोपाल वर्मा ने विरोध किया तो हारुन व सुफि यान ने किसान राम गोपाल की पिटाई कर दी। पीड़ित राम गोपाल ने अपने घर वालों को फोन कर बुलाया तो हारुन आदि ने भी कई लोगों को बुला लिया। तनाव बढ़ता देख मिल प्रशासन ने ईसानगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने राम गोपाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।