फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा कर्मियों का पुलिस और प्रशासन पर बस और चालकों को खदेड़ने का आरोप

Thu, 18 Feb 2016 10:16 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन पर बृहस्पतिवार की देरशाम उनको लखनऊ में होने वाले एक दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए ले जाने वाली बसों के चालकों को हड़का कर भगा देने का आरोप लगाया है। कर्मियों का आरोप है कि एसडीएम, सीओ समेत तमाम पुलिस बल बसों को खदेड़ने के बाद भी वहीं काफी देर तक खड़ा रहा। कर्मियों का कहना है कि ऐसा उनके आंदोलन को विफल बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ कई दिनों से हड़ताल पर हैं। 19 फरवरी को लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे। लखनऊ जाने के लिए कर्मचारियों ने दो बसें बुक की थीं। बसें बृहस्पतिवार की देरशाम दुधवा में कैंपस में पहुंच गईं थीं। आरोप है कि करीब आठ बजे शाम को एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल दुधवा कैंपस पहुंच गया और बस के चालकों को सीज कराने आदि धमकी दी। इस पर चालक बस लेकर चले गए। दुधवा पार्क कर्मचरियों का कहना है कि दुधवा नेशनल पार्क के दोनों गेटों पर जिला प्रशासन ने पुलिस लगा रखी है। ताकि हड़ताली कर्मचारी लखनऊ न जा सकें।  प्रशासन की इस हरकत से दुधवा पार्क कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त हैं। उनका कहना  है कि प्रशासन बेवजह दबाव डालकर लखनऊ में होने वाली उनकी भूख हड़ताल को विफल करना चाहता है। उनका कहना है कि प्रशासन कितनी भी कोशिश कर लेकिन वह भूख हड़ताल में जरूर शामिल होंगे अब वे ट्रेन से लखनऊ के लिए कूच करेंगे। इस संबंध में एसडीएम से वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने काल काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें