कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी एक व्यक्ति ने घर के बाहर बने छप्पर को ढहाने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी छोटकन मिश्र ने आरोप लगाया है कि उनकी बयनामें वाली जमीन पर छप्पर पड़ा था जहां वह निवास भी कर रहा था। बीते शनिवार को कस्बे के चार लोग आये और अपनी जमीन बताकर छप्पर गिरा दिया। पुलिस ने छोटकन मिश्र की तहरीर पर कस्बे के रामप्रताप, दीपू, बृजेश और राधे सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।