मैगलगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
इलाके के लालपुर गांव निवासी अतरसिंह उर्फ योगेश की पत्नी पिंकीदेवी (25) की 23 मई की रात सीतापुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिंकी की मौत के बाद लालपुर गांव पहुंचे पसगवां थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव निवासी मृतका के भाई रामअवतार ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी। एसओ रामअवतार यादव के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति अतर सिंह, जेठानी बेलवती और सास जशोदा देवी पत्नी नन्हकाई के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया।