फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरों की टक्कर में क्लीनर की मौत

Fri, 15 Jan 2016 05:17 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर रुकुंदीपुर के पास शुक्रवार को खराब खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दो कोयला भरे डंपर के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद रोड के किनारे शीशम के पेड़ को गिराते हुए दोनों डंपर खाईं में जा गिरे। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर के क्लीनर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा है। जबकि दूसरे डंपर के चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए।
शाहजहांपुर से कोयला लेकर खंभारखेड़ा जा रहे दो डंपर एक साथ चल रहे थे। रुकुंदीपुर के पास मोहम्मदी रोड पर पहले से एक ट्रक खराब हालत में खड़ा था। गोला की तरफ से कोयले से भरे आ रहे एक डंपर के चालक शिवम ने खराब खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के लिए वाहन की रफ्तार कम की, तभी पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर मारने वाला डंपर रोड के दाईं तरफ शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए खाईं में पलट गया, जबकि दूसरा डंपर रोड के बाईं तरफ जा गिरा। हादसे में मोहम्मदी थाने के महमदपुरकलां निवासी क्लीनर विजित की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहम्मदी निवासी चालक शिवम गंभीर रूप सें घायल हो गया। सूचना पाकर एसओ रामकुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके अलावा दूसरी घटना में इसी रोड पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर देवरिया गांव के पास हुई। यहां चीनी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
तीन दिन पहले हुई थी सगाई
विजित के पिता रामसरन ने बताया कि तीन दिन पहले ही विजित की सगाई हुई थी। इसी वर्ष उसका विवाह होना था। हादसे में जवान बेटे की मौत से विजित के माता-पिता का गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें