ग्राम बरसोला कलां में मिट्टी खनन किए जाने से बने एक तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
ग्राम बरसोला निवासी भगवानदीन का 10 वर्षीय पुत्र श्रवन गांव में स्थित मुंडा बाबा पर चल रहे भंडारे में खाना खाने के लिए निकला था। गांव के बाहर खेत में भट्ठे की मिट्टी के खनन से हुए गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। श्रवन खेत में होकर जा रहा था तभी फिसल जाने से वह खनन से बने तालाब में गिर गया। जब भंडारा स्थल पर मौजूद लोगों को खबर मिली तो वे खेत की ओर भागे। उसे तालाब से निकाला, कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।