एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टरों को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी है। जबकि कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर किए हैं। पीआरओ सेल के मुताबिक इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार को पुलिस लाइंस से प्रभारी क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच, एसआई देवसिंह यादव को क्राइम ब्रांच और एसआई प्रमोद कुमार मिश्रा को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई है। ताजपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार यादव को थाना निघासन, बरवर चौकी इंचार्ज जयकरन भदौरिया को चौकी प्रभारी ताजपुर, पीआरओ संजीव कुमार शर्मा का पूर्व तबादला आदेश संशोधित कर उन्हें पढुआ चौकी प्रभारी, पढ़ुआ चौकी प्रभारी जेपी यादव को चौकी प्रभारी खजुरिया, एसआई विशंभर यादव को थाना मितौली से चौकी प्रभारी रामापुर, एसआई कन्हैया यादव का पूर्व तबादला आदेश संशोधित कर कोतवाली सदर और सदर कोतवाली में तैैनात एसआई हंसमती को मिश्राना चौकी प्रभारी बनाया गया है।