दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
थाना ईसानगर के अंतर्गत ग्राम ऊंचगांव निवासी 60 वर्षीय रामजीवन शुक्रवार को किसी काम से गांव से बाहर गए थे। वह एक ट्रैक्टर ट्रॉले से गांव वापस आ रहे थे। गांव के पास ट्रैक्टर से वे उतर ही रहे थे तभी चालक ने उसे चला दिया। रामजीवन ट्रैक्टर के पहिए में फंस गए। यह देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामजीवन को जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, एक सप्ताह पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती एक 45 वर्षीय अधेड़ की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।